यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाय गर्मी! उत्तराखंड में प्रकोप जारी...मैदान में सूरज उगल रहा आग...आज पहाड़ों में बौछार के आसार
Uttarakhand Weather उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। चढ़ता पारा लगातार परीक्षा ले रहा है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: दून में चढ़ता पारा लगातार परीक्षा ले रहा है। भीषण गर्मी से दूनवासी हलकान हैं और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। बुधवार को कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का अनुमान है।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल
-
शहर, अधिकतम, न्यूनतम -
देहरादून, 40.4, 26.7 -
ऊधमसिंह नगर, 41.0, 26.9 -
मुक्तेश्वर, 27.6, 14.8 -
नई टिहरी, 29.0, 18.5
