Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने आज और कल के लिए की भविष्‍यवाणी, होली पर ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather शनिवार को मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्के बादल छाये रहने से तापमान सामान्य के आसपास रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के समय भी ठंड महसूस की गई। रविवार और सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।

By Ashok Kumar Edited By: Nirmala Bohra Published: Sun, 24 Mar 2024 07:15 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:15 AM (IST)
Uttarakhand Weather: कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने का अनुमान

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather: होली के दिन सोमवार को मौसम साफ रहेगा। केवल पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है।

loksabha election banner

मैदानी क्षेत्रों में मौसम साथ देगा। शनिवार को मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्के बादल छाये रहने से तापमान सामान्य के आसपास रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के समय भी ठंड महसूस की गई।

शनिवार को विभिन्‍न शहरों में ऐसा रहा तापमान

देहरादून और मसूरी में दोपहर दो बजे तक बादल छाये रहे। उसके बाद हल्की धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.