Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: मैदान में मौसम शुष्क, घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट; आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 08:46 PM (IST)

    Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुष्क मौसम जारी है। पहाड़ों में चटख धूप खिल रही है जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा परेशानी का सबब बना हुआ है । मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather Update: सुबह-शाम को पारा गिरने से ठिठुरन भी बढ़ने लगी। फाइल

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ों में चटख धूप खिल रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में धुंध व कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह-शाम को पारा गिरने से ठिठुरन भी बढ़ने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    आने वाले दिनों में रात को कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

    दून में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा और दिन में चटख धूप खिली। हालांकि, सुबह कुछ क्षेत्रों में धुंध भी छाई रही। ऐसे में सुबह ठंडक भी बढ़ गई है। दून का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण रात को ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में रात को कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड: दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों के 134 'बड़े' लोग जमीन की लूट में शामिल, दो जिलों में सबसे ज्‍यादा मामले

    हालांकि, दिन में अभी पारा सामान्य से अधिक है। जिससे अभी गर्माहट का एहसास हो रहा है। आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में पारा गिरने लगा है और ठंड में इजाफा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल वर्षा की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है। पारे में मामूली गिरावट आ सकती है।

    नैनीताल में कड़ाके की ठंड, शाम को बाजारों से चहल-पहल गायब

    नैनीताल: सरोवर नगरी में ठंड में बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ठंड के चलते गर्म कपड़ों का बाजार गर्माने लगा है। शाम को ठंड बढ़ने से बाजारों में चहल-पहल गायब हो गई। नगर में दिन चढ़ने के साथ ही बादलों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए और कोहरे के कई बार दस्तक देने से ठंड में इजाफा होता चला गया और गर्माहट का जरा भी एहसास नहीं हो पाया।

    दफ्तरों में कामकाज हीटर के सहारे चला। लोग ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर रहे। इस बीच ऊनी कपड़ों की दुकानों में खासी भीड़ नजर आई। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायुमंडलीय विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट रहेगी।

    हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज

    रुड़की: शिक्षानगरी में गत कुछ दिन से हर रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक दिन धूप खिल रही है तो दूसरे दिन हल्के बादल छा रहे हैं। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी हो रहा है। उधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरिद्वार जिले में 23 नवंबर तक आसमान शुष्क रहेगा।

    यह भी पढ़ें- सावधान! व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण खाली कर सकता है आपका बैंक खाता, शादी के सीजन में सामने आए चौंकाने वाले मामले

    शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। अलसुबह वातावरण में कोहरा छाया रहा लेकिन सुबह होने पर कोहरा छंट गया और धूप खिल गई। ऐसे में दोपहर में मौसम सामान्य रहा। उधर, पिछले कुछ दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक दिन आसमान में धूप खिल रही है तो दूसरे रोज कोहरा एवं बादल छा रहे हैं। ऐसे में मौसम को लेकर लोगों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    वहीं मौसम का मिजाज बदलने से मंगलवार की तुलना में गुरुवार को शहर के दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 23 नवंबर तक आसमान शुष्क रहने के साथ ही मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।