Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित, करीब सौ गांव का संपर्क कटा, आज भी बर्फबारी की संभावना

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 06:57 AM (IST)

    Uttarakhand Weather गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद राज्‍य में पारा गिर गया है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather Update: 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं।

    टीम जागरण, देहरादून: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद राज्‍य में पारा गिर गया है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरज के साथ तीव्र बौछारें व ओलावृष्टि की आशंका

    उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज के साथ तीव्र बौछारें व ओलावृष्टि की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

    भारी हिमपात के कारण जनजीवन प्रभावित

    पहाड़ों में भारी हिमपात के कारण जनजीवन प्रभावित है। मैदानों में वर्षा के बाद सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। भारी हिमपात के कारण प्रदेश में करीब 100 गांवों का संपर्क कट गया है।

    इधर, मौसम विभाग की ओर से आज शनिवार को भी प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी जारी रहने की आशंका जताई गई है। साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    प्रदेश में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में चौथे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं द्वितीय व तृतीय केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। जबकि घाटी वाले क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

    बारिश व बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना है। जनपद के दो दर्जन गांव बर्फ से अटे पड़े हैं, यहां का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आइटीबीपी के जवान केदारनाथ धाम में पांच फीट बर्फ में भी पूरी मुस्तैदी के साथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।

    उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण 25 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। अधिकांश गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। हर्षिल घाटी में तो इस सीजन का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। यहां करीब डेढ़ फीट से अधिक बर्फ की चादर जम चुकी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से गंगोत्री तक (55 किलोमीटर क्षेत्र) बंद हो गया है। भले ही सीमा सड़क संगठन के जवान राजमार्ग को सुचारू करने में जुटे हैं।

    चमोली जिले में बर्फबारी से प्रभावित 47 गांवों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि औली, बदरीनाथ हेमकुंड क्षेत्र में पहले भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी से चोपता मोटर मार्ग पर किमी 40 से आगे अवरुद्ध हो गया। वहीं बर्फबारी से बदरीनाथ महायोजना के कार्य पर भी ब्रेक लगा है।

    मुनस्यारी व नारायण आश्रम में भी भारी हिमपात

    उधर, कुमाऊं के हिमनगरी मुनस्यारी व नारायण आश्रम में भी भारी हिमपात हुआ। पूरा क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गया। बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में चोटियों पर भी बर्फ पड़ी। पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दारमा, व्यास और जोहार घाटी में बर्फबारी प्रारंभ हो गई।

    मैदानी क्षेत्रों में बादलों के डेरे के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के कई दौर हुए। जिसके बाद दिनभर देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया।

    पंतनगर से इंडिगो की सभी उड़ानें 24 तक निरस्त

    पंतनगर से दिल्ली और लखनऊ के लिए इंडिगो की सभी उडानें 24 जनवरी तक के लिए निरस्त हो गई हैं। लखनऊ से पंतनगर के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व दिल्ली से हर रोज हवाई

    सेवा संचालित है। नए साल में कोहरे के कारण दिल्ली से पंतनगर की एक भी उड़ान नहीं हुई। लखनऊ के लिए बस दो ही दिन उड़ान हो सकी।

    मलबा आने से डेढ़ घंटे बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

     ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल में मलबा आने से राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    शुक्रवार को दोपहर तीन बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण राजमार्ग बाधित हो गया जिस कारण मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    हाईवे बंद होने की सूचना पर तत्काल जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने के बाद 4.30 बजे राजमार्ग आवागमन के लिए सुचारू हो पाया।

    comedy show banner