Uttarakhand Weather: मौसम खराब... छाए बादल, आज नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। देहरादून समेत ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है।
मसूरी में मौसम साफ बना हुआ है, कहीं-कहीं हल्के बादल छाए हैं। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हैं।
पिथौरागढ़ में रात को वर्षा के बाद सुबह से बादल छाए हैं। नैनीताल में बादल छाए रहे। झील से एक इंच निकासी द्वार खुले हैं। जिले में 9 सड़कें अभी भी बंद हैं। बागेश्वर के कपकोट में बारिश होने से सरयू नदी में सिल्ट आया है। जिससे पेयजल संकट बना है। अन्य स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। रानीखेत व आसपास घने बादल छाए हैं, वर्षा की संभावना बरकरार है। रुद्रपुर में धूप खिली है। अल्मोड़ा में बादल छाए हैं, वर्षा की सम्भावना है।
बारिश से जनजीवन बेहाल, पांच ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
बागेश्वर जिले में बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। कपकोट में हुई 42 मिलीमीटर बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने और मलबा-बोल्डर आने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
वहीं नदियों में सिल्ट आने से कई क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। जिले में पांच ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम संबंधित विभागों की ओर से किया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कपकोट में 42, गरुड़ में दो और बागेश्वर में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में औसत वर्षा 14.67 मिलीमीटर रही। कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते स्थानीय गधेरों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही सड़क मार्गों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
भारी बारिश का यलो अलर्ट
वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी
विभाग ने सभी जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर रहने की संभावना भी जताई है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: मानसून के विदाई के दौर में बदला मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी
विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से काफी अधिक रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में थमा झमाझम बारिश का दौर, 7 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
