Bihar Weather Update: बिहार में थमा झमाझम बारिश का दौर, 7 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के साथ भारी वर्षा का दौर थमने लगा है। अगले 24 घंटे के ...और पढ़ें

बिहार का मौसम(एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
बिहार में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ रही हैं।
सात जिलों सुपौल, सहरसा, मधेपुरा आदि में वज्रपात की चेतावनी।
अगले 24 घंटे में छिटपुट वर्षा और उमस का प्रभाव रहेगा।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के साथ भारी वर्षा का दौर थमने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून ट्रफ जम्मू, देहरादून, फतेहगढ़, प्रयागराज होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास में बने कम दबाव का क्षेत्र से होते हुए गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश में भारी वर्षा में कमी की संभावना है।
अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, सात जिलों के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
तेज धूप निकलने के साथ वातावरण में उमस बढ़ी
तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। बीते 24 घंटे के दौरान पटना के मनेर में 21.6 मिमी एवं 68.4 मिमी के साथ सिवान के महाराजगंज में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकलने के साथ वातावरण में उमस बढ़ी।
पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस एवं 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मधुबनी में 50 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।
प्रमुख स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
पश्चिम चंपारण के मैनाटांड में 62.8 मिमी, नवादा के कौआकोल में 60.5 मिमी, गया के शेरघाटी में 54.0 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 52.4 मिमी, सिवान के दरौंदा में 48.8 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 48.6 मिमी दर्ज की गई।
मधुबनी के झंझारपुर में 45.4 मिमी, रोहतास के अखौरीगोला में 44.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 44.2 मिमी, नालंदा के गिरियक में 42.4 मिमी, अररिया के कुर्साकांता में 40.6 मिमी, गया के इमामगंज में 38.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के अरेराज में 36.2 मिमी, सुपौल में 31.2 मिमी दर्ज की गई।
बक्सर के राजपुर में 29.4 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 28.8 मिमी, नालंदा के परबलपुर में 26.2 मिमी, गोपालगंज के हथवा में 23.6 मिमी, रोहतास के 23.2 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 22.2 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 22.2 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 22.0 मिमी, नवादा में 21.2 मिमी, बेतिया में 20.6 मिमी एवं जमुई में 20.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 34.3 | 27.5 |
| गया | 33.6 | 25.8 |
| भागलपुर | 33.7 | 27.2 |
| मुजफ्फरपुर | 32.8 | 26.6 |
