उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, पहाड़ों में पाला और कोहरा छाने की संभावना
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों में पाला और घाटी में हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि तापमान सामान्य बना हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिल रही है। इस बीच पहाड़ों में पाला और घाटी वाले इलाकों में हल्का कोहरा भी छा रहा है।
अधिकतम तापमान सामान्य से आसपास है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहने के आसार हैं।
ठिठुरन बढ़ने लगी
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, सुबह कहीं-कहीं हल्का कोहरा और धुंध भी छाई रही। शाम को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप राहत दे रही है। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उसके आसपास बने हुए हैं। जिसमें आने वाले दिनों में गिरावट के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में घाटियाें में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बदला हुआ है उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड
यह भी पढ़ें- गंगा के कोहरे व धुंध का वैज्ञानिक रहस्य तलाशेगा मौसम विभाग: AI से तीन से छह घंटे पहले मिलेगी आंधी-वज्रपात की चेतावनी