Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम को लेकर चेतावनी; देहरादून, पौड़ी समेत चार जिलों में आरेंज अलर्ट

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 07:57 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश में आज भी वर्षा का क्रम बना रहेगा। वहीं प्रदेश में देहरादून पौड़ी गढ़वाल ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी बारिश हो सकती है जिसे लेकर इन क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों को छोड़कर पूरे राज्य में यलो अलर्ट है। वहीं वर्षा व भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं।

    Hero Image
    उत्तराखंड में मौसम को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, देहरादून: Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश में आज भी वर्षा का क्रम बना रहेगा। वहीं प्रदेश में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी बारिश हो सकती है, जिसे लेकर इन क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वर्षा को लेकर अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में वर्षा को लेकर अलर्ट

    प्रदेश में आज भी वर्षा का क्रम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी वर्षा की संभावना है, इसलिए इन जगहों पर बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों को छोड़कर पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी है। वहीं वर्षा व भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं।

    भूस्खलन से ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

    लगातार बारिश से हो रहे भूस्खलन के चलते ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मारवाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। भारी वर्षा के कारण देर रात बोल्डर आने से राजमार्ग बाधित हुआ। राजमार्ग को खोलने का कार्य जारी है।

    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का कार्य जारी

    सीमांत जनपद उत्तरकाशी में रात के समय हल्की वर्षा हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्तमान में यातायात सुचारू होने की सूचना है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल के पास भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग रात से अवरुद्ध है। राजमार्ग को खोलने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड के टीम मौके पर पहुंच गई है।

    भूस्खलन के चलते धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप

    वहीं धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी के पास भारी भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया है। राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुईं है। राजमार्ग को खोलने के लिए ऑल वेदर रोड निर्माण करने वाली कंपनी की टीम को जिला आपदा प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई है।