Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का कहर जारी, इन जिलों में वर्षा को लेकर चेतावनी...

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 07:50 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के चलते दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत आठ जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का कहर जारी

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, देहरादून : Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के चलते दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज भी देहरादून समेत आठ जिलों में अधिक मात्रा में वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें…

    संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से कई गांवों की बढ़ी परेशानी 

    मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चमोली के मैठाणा व पागलनाला में बदरीनाथ राजमार्ग खतरनाक बना हुआ है। राज्य में 144 संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। 246 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। इन गांवों में खाद्यान्न समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का संकट गहराने लगा है।

    हरिद्वार में गंगा का जलस्तर दो दिनों से शांत

    वहीं अगर हरिद्वार की बात करें तो पिछले सप्ताह अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद गंगा का जलस्तर दो दिनों से शांत है। आज सुबह 6:00 बजे यह चेतावनी देखा 293 मीटर से 70 सेंटीमीटर नीचे 292.30 पर था। हालांकि श्यामपुर व लक्सर क्षेत्र में गंगा अब कहर बरपा रही है और क‌ई जगहों पर तेजी से कटान करने के कारण ग्रामीण दहशत में है।