उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज बदरीनाथ-हेमकुंड में हिमपात
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के बीच ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है।
वहीं, देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भी शनिवार दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों के 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
चमोली जिले में मौसम बदलने के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आने लगी है। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आई है और सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 27.0, 14.4
पंतनगर, 27.4, 15.1
मुक्तेश्वर, 19.5, 7.5
नई टिहरी, 19.6, 6.3
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।