विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है, नौ पर्वतीय एवं मैदानी जिलों में हल्की बारिश और 3200 मीटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के नौ पर्वतीय एवं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही

पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान गिरने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से ठंड का असर और बढ़ सकता है। शनिवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।

दून में अक्टूबर की सबसे ठंडी रात

राजधानी देहरादून में तापमान में गिरावट का असर दिखने लगा है। शुक्रवार रात यहां न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अक्टूबर में वर्ष 2023 के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान है। साथ ही शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात भी रही। मौसम में आ रहे बदलाव के बीच सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 28.0, 13.7
पंतनगर, 28.7, 19.6
मुक्तेश्वर, 17.2, 8.6
नई टिहरी, 19.8, 6.8

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप से बढ़ा तापमान, चमोली-बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।