उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानों में खिली धूप से राहत
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां मैदानी इलाकों में धूप खिली है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में जहां धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने से ठिठुरन बढ़ गई है।
हालांकि, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी संभव है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई है।
इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, सोमवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने और पर्वतीय इलाकों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 28.6, 15.0
पंतनगर, 30.8, 17.1
मुक्तेश्वर, 18.8, 10.2
नई टिहरी, 21.2, 8.2
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।