विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों में वर्षा बर्फबारी की संभावना

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:50 PM (IST)

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले दो दिन पहाड़ों में मौसम करवट ले सकता है।

मौसम में बदलाव के बीच अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे रात और सुबह की ठंड में फिलहाल कुछ कमी महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बढ़ रही है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। मौसम के इस बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
देहरादून 26.2 15.3
पंतनगर 28.5 15.0
मुक्तेश्वर 20.0 7.6
नई टिहरी 19.5 7.2

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः सोमवार को कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।