विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी के आसार

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM (IST)

उत्तराखंड में 2 दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिसके चलते 3 दिसंबर को चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और सामान्य से अधिक तापमान के कारण दिन में गर्माहट महसूस की जा रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर को प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में तीन दिसंबर को कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ दो दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इसके प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इससे पहले प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों की घाटियों में कहीं-कहीं रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

नवंबर के अंतिम दिनों में भी प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन में धूप खिलने से गर्माहट बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस हो रहा है।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
देहरादून 25.2 11.4
पंतनगर 26.4 10.1
मुक्तेश्वर 17.2 7.1
नई टिहरी 19.5 5.2

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम: अल्मोड़ा में घना कोहरा, आज चार पर्वतीय जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।