उत्तराखंड मौसम: अल्मोड़ा में घना कोहरा, आज चार पर्वतीय जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी
अल्मोड़ा और बागेश्वर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

जागरण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा व बागेश्वर में सुबह के समय घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम साफ रहा। ठंडी हवा संग धूप खिली रही। बागेश्वर में कोहरा छाया रहा।
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
मौसम में बदलाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके बाद ठंड में इजाफा हो सकता है।