हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम सबसे ठंडा; 8 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है, रातें ठंडी हुई हैं और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-1795805739154_m.webp)
आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट। फाइल फोटो
HighLights
गुरुग्राम में रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा के आठ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी।
आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। रातें ठंडी हुई है। शुक्रवार को गुरुग्राम की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया।
वहीं, शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कोहरा छा सकता है।
मौसम विज्ञानियों के साथ प्रशासन ने भी कोहरे में वाहन चालकों से आराम से चलने की सलाह दी है। वहीं रात का तापमान कई जिलों में नीचे आया है।