विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: उत्तराखंड में दीपावली पर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी संग होगा भगवान श्रीराम का स्वागत

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:03 AM (IST)

उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम करवट ले सकता है, जहां पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

- 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना
- आज प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम, चढ़ सकता है पारा
-----
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम करवट बदल सकता है। लंबे समय से शुष्क बने मौसम के बीच रविवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। हालांकि, देहरादून समेत शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

फिलहाल मौसम शुष्क

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दिन में हल्की तपिश महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने लगा है, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

रविवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदलने से ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छोटी दीवाली पर क्या होगी बारिश? IMD ने बताया कल कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें- Weather Update: कश्मीर में रातें ठंडी, जम्मू में दिन अब भी गर्म; 5 नवंबर से बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।