विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में छोटी दीवाली पर क्या होगी बारिश? IMD ने बताया कल कैसा रहेगा मौसम

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:53 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को दिल्ली ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

  2. 7 नवंबर को दिल्ली में साफ आसमान, दिनभर धूप खिलेगी।

  3. छोटी दिवाली पर बारिश की कोई संभावना नहीं, मौसम रहेगा सामान्य।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कल यानी 7 नवंबर 2026 को दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा।

IMD के मुताबिक शनिवार को सुबह शहर के कई हिस्सों में हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और पूरे दिन धूप खिले रहने की संभावना है।

छोटी दीवाली के दिन दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की ओर से छोटी दीवाली के दिन दिल्ली के किसी भी इलाके के लिए किसी तरह की प्रतिकूल चेतावनी जारी नहीं की गई है। जिसका मतलब साफ है कि बारिश की वजह से त्योहार में कोई अड़चन नहीं आएगी।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 7 नवंबर को 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह 05:30 से 11:30 बजे तक उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी। जिससे ठंड का अहसास होगा। हवा की गति दिन भर इतनी ही बनी रहेगी हालांकि शाम के बाद दिशा बदलने की संभावना है।

दिल्ली से सटे शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह और शाम के समय में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। लेकिन अगले 7 दिनों तक कोई मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-3 प्रतिबंध लागू, जानें क्या हैं नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।