विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम साफ, बारिश और बर्फबारी से दुश्वारियां बरकरार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 09 Jan 2020 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:12 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम साफ हो गया है लेकिन बारिश और बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। अभी प्रदेश में करीब छह सौ गांव अलग-थलग पड़े हैं।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम साफ, बारिश और बर्फबारी से दुश्वारियां बरकरार
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम साफ, बारिश और बर्फबारी से दुश्वारियां बरकरार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम साफ हो गया है, लेकिन बारिश और बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। अभी प्रदेश में करीब छह सौ गांव अलग-थलग पड़े हैं। जबकि एक हजार से अधिक गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित है। वहीं, करीब पांच सौ गांवों में पीने के पानी को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे हैं। इस वक्त प्रदेशभर में करीब 115 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं, जिन्हें खोलने के लिए बीआरओ, लोनिवि की ओर से जेसीबी लगाई गई हैं। धनोल्टी और उत्तरकाशी में अभी भी करीब 30 पर्यटक मार्ग बंद होने के कारण लौट नहीं पा रहे हैं।

उत्तराखंड में तीन दिन लगातार हुई बारिश और बर्फबारी ने जन जीवन प्रभावित है। मैदानों में तो अब कुछ राहत है, लेकिन पहाड़ों में दुश्वारियां बरकरार हैं। सैकड़ों गांव भारी बर्फबारी के कारण सड़क मार्गों से कट गए हैं। जबकि, अधिकांश में बिजली और पानी का संकट बना हुआ है। उत्तरकाशी में मोरी के संकरी क्षेत्र में 10 पर्यटक और धनोल्टी में 20 पर्यटक लौट नहीं पा रहे हैं। गुरुवार को आसमान साफ रहने और धूप खिलने कुछ राहत महसूस की गई, हालांकि बर्फीली हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दस, 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। जबकि, 12 जनवरी की शाम से मौसम फिर करवट बदल सकता है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने और कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

उत्तरकाशी में 200, जबकि दून के भी 150 गांव कटे

भारी बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी और देहरादून जनपद के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उत्तरकाशी में करीब 200 गांव, जबकि देहरादून के जौनसार-बावर क्षेत्र के लगभग 150 गांव सड़क मार्ग से कटे हुए हैं। इसके अलावा पौड़ी में 105, चमोली में 130, रुद्रप्रयाग 72, टिहरी में करीब 40 गांव का अलग-थलग पड़े हैं। जबकि, उत्तरकाशी में 50 यातायात मार्ग, पौड़ी में 25, चमोली में 24 मार्ग पर आवाजाही ठप है।

बर्फबारी से यहां आफत

भारी बर्फबारी के कारण जौनसार-बावर क्षेत्र के पर्यटन स्थल हनोल, लाखामंडल, त्यूणी बाजार, कथियान, लोखंडी, कनासर, चकराता, नागथात व जाड़ी समेत आसपास के गांवों दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मार्ग बर्फ से लकदक होने के कारण पर्यटक चकराता व लोखंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि, मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर भी यातायात बाधित है। उधर, टिहरी जनपर के तहत चंबा-मसूरी, नई टिहरी-चंबा, सुरकंडा-देहरादून , चंबा-गजा-रानीचौरी सहित दस लिंक रोड बर्फबारी से बंद हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: लगातार तीन घंटे हिमपात, बर्फ से लकदक हुई मसूरी; पर्यटक उमड़े

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर--------------अधि.-------------- न्यून

देहरादून----------16.2-------------- 4.5

मसूरी-------------5.6--------------(-2.5)

उत्तरकाशी-------10.2-------------- 2.0

टिहरी------------- 3.8--------------(-2.0)

हरिद्वार------------- 18.2------------- 5.8

जोशीमठ------------- 5.3------------- (-1.1)

अल्मोड़ा------------- 9.8-------------  2.4

पिथौरागढ़------------- 8.2------------0.2

मुक्तेश्वर------------- 4.8------------(-2.0)

नैनीताल------------- 9.1------------0.0

पंतनगर-------------17.8------------9.3

चंपावत------------- 8.4------------ 1.4

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, मसूरी में भारी हिमपात; स्कूलों में अवकाश घोषित