विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: हरिद्वार में ओलावृष्टि से नुकसान, नौ जिलों में येलो अलर्ट

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:02 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में अचानक मौसम बदलने से हरिद्वार में जोरदार ओलावृष्टि हुई, जिससे कारों के शीशे और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के दौर जारी हैं, जिससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने लगी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में ठिठुरन महसूस की जा रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज का असर शुक्रवार को हरिद्वार में भी देखने को मिला। दोपहर के समय अचानक कई इलाकों में जोरदार ओलावृष्टि हुई।

आसमान से गिरते बड़े-बड़े ओलों के बीच लोगों को बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की आड़ लेनी पड़ी। ओलावृष्टि के दौरान वाहनों के शीशे, घरों की खिड़कियों और सोलर पैनलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने से ठिठुरन महसूस होने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी पांच दिन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। जबकि, न्यूनतम पारा भी सामान्य से कम बना हुआ है।

मौसम के बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार बने रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्र के लिए देहरादून में नया यातायात प्लान: पलटन बाजार बना जीरो जोन, जाम से बचने के लिए इन निर्देशों का करें पालन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ में संभावना