विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी

Published: Sat, 21 Dec 2024 08:32 PM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों को ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: तापमान सामान्य से कम होने के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। फाइल
Uttarakhand Weather: तापमान सामान्य से कम होने के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। फाइल

HighLights

  1. पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने को लेकर चेतावनी जारी
  2. फिलहाल वर्षा के आसार नहीं, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों में पाला मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। दून में भी सुबह धुंध छाई रहने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले पांच दिन वर्षा के आसार नहीं हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं।

ठंड से कुछ राहत महसूस

देहरादून में शनिवार को सुबह हल्की धुंध छाने के बाद दोपहर में चटख धूप खिली। जिससे अधिकतम तापमान फिर 25 डिग्री सेल्सियस के करीब चला गया। जिससे ठंड से कुछ राहत महसूस की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहने के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दून में रात को पाला गिरने से भी दुश्वारियां बनी हुई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी इन दिनों पाले की मार है। ऐसे में ज्यादातर क्षेत्रों में रातें सर्द हो गई हैं और कंपकंपी छूट रही है।

Android Package Kit डाउनलोड की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें साइबर ठगी से बचने के 11 तरीके

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पथौरागढ़ में पाला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के आसार हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 24.4, 5.6
  • ऊधमसिंह नगर, 24.5, 3.8
  • मुक्तेश्वर, 14.6, 3.8
  • नई टिहरी, 17.0, 4.5

प्रशासन ने 100 से अधिक प्रवासी मजदूरों को बांटे कंबल

रुद्रप्रयाग: प्रज्ञा संस्था के सहयोग से शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए प्रशासन ने 100 से अधिक प्रवासी मजदूरों को कंबल वितरित किए। साथ ही अत्यधिक ठंड के प्रकोप को देखते हुए अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की। प्रशासन ने संस्था की इस पहल का स्वागत किया। शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में प्रशासन की टीम ने जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।

शीतकाल में कल्प गंगा के तट पर करें बदरी-केदार दर्शन, देखें ‘छिपा हुआ खजाना’

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि को मजदूरों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में 100 से अधिक प्रवासी मजदूरों को शीतलहर से बचाने के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए। बताया कि शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बेसहारा व गरीब मजदूरों को कंबल व खाद्य सामग्री आदि वितरित की गई।

उन्होंने सभी से अत्यधिक ठंड के प्रकोप को देखते हुए अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की। वहीं स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की। कहा कि इस सामाजिक कार्यक्रम से जनप्रियता और आदर्शता के रूप में रुद्रप्रयाग जनपद ने एक बार फिर अपनी पहचान बना रहा है।