Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में गर्मी व उमस लेगी परीक्षा, नौतपा से भारी पड़ेगी जून की गर्मी
राजधानी देहरादून में आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में गर्मी और बढ़ सकती है तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। देहरादून में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून । आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम शुल्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अभी और परीक्षा ले सकती है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बुधवार शाम से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
रविवार को सुबह से ही मैदान से लेकर पहाड़ों तक चिलचिलाती धूप खिली रही। दोपहर 12 बजे तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। दोपहर ढ़ाई बजे देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 21.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुुधवार शाम से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
देहरादून में गर्मी और उमस ने किया बेहाल
देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में सुबह से खिली तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से बेहाल किया। शहर के सभी पर्यटक स्थलों में दिनभर सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर ढ़ाई बजे से चार बजे के बीच सड़कों पर वाहनों क आवाजाही कम ही दिखी। पहाड़ों की रानी मसूरी में दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।