विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे की चेतावनी

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:30 PM (IST)

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों और मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ऐसे में फिलहाल बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि, अगले गुरुवार के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पर्वतीय जिलों में मौसम करवट लेने के आसार हैं।

मौसम में बदलाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके बाद ठंड में इजाफा हो सकता है।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
देहरादून 24.6 11.6
पंतनगर 26.6 9.9
मुक्तेश्वर 17.4 7.4
नई टिहरी 16.8 4.8

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप से बढ़ा तापमान, चमोली-बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।