विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में दिन-रात के तापमान में दोगुना अंतर, 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:18 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जहां दिन में धूप और रात में ठंडक महसूस हो रही है, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते मौसम में ठंडक घुलने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सूर्यास्त के बाद हवा चलने से ठंडक बढ़ जाती है।

सुबह के समय भी तापमान में गिरावट का असर महसूस किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

फिलहाल बारिश की संभावना कम है और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, आगामी 23 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और मौसम में बदलाव की संभावना है।

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून 30.2 14.4
पंतनगर 30.2 14.6
मुक्तेश्वर 21.2 9.2
नई टिहरी 22.0 7.8

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद: एसआइटी ने बयान दर्ज कर जुटाए अहम दस्तावेज

यह भी पढ़ें- देहरादून में दीपावली पर सिर्फ इन जगहों पर ही लगेगा पटाखा बाजार, अन्य जगहों पर बिक्री के लिए शर्तों का करना होगा पालन