Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: मौसम बदलते ही निगम ने रैन बसेरों में बढ़ाए इंतजाम, अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश

    By prakash omjoshiEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 10:08 AM (IST)

    सर्दी को देखते हुए नगर निगम ने रैन बसेरों में इंतजाम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के विभिन्न रैन बसेरों का निरीक्षण किया। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। वर्तमान में शहर में करीब 44 स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    मौसम बदलते ही निगम ने रैन बसेरों में बढ़ाए इंतजाम, अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम के करवट बदलने और वर्षा-बर्फबारी से ठंड बढ़ते ही नगर निगम ने रैन बसेरों में इंतजाम बढ़ा दिए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं और ठंड से बचने के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के विभिन्न रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही यहां संचालन के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएं। कंबल, बिस्तर, तकिया आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है।

    अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश

    इसके अलावा अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। शौचालय-स्नानागार को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। वर्तमान में शहर में करीब 44 स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष में 4,034 व्यक्तियों ने रैन बसेरों में शरण ली। अब तक चूना भट्ठा रैन बसेरे में 926, टांसपोर्ट नगर रैन बसेरे में 1575 और लालपुल रैन बसेरे में 2,275 व्यक्तियों ने आश्रय लिया।

    ये भी पढ़ें -

    Uttarakhand Weather: केदारनाथ में जमी मोटी बर्फ, पहाड़ों ने भी ओढ़ी सफेद चादर; सड़कें जाम, देहरादून में झमझम बरसात