विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम, बागेश्वर में घना कोहरा, IMD का ताजा अपडेट

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:10 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है, जहां दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। बागेश्वर में घना कोहरा छाया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

मौसम का सांकेतिक फोटो।

मौसम का सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड का अहसास

  2. बागेश्वर में घना कोहरा, तापमान में गिरावट

  3. मौसम विभाग ने शुष्क मौसम का अनुमान जताया

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। अब दिन में धूप और सुबह व शाम को ठंड पड़ रही है। बात आज के मौसम की करें तो बुधवार की सुबह बागेश्वर में कोहरा छाया हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 18 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, सुबह कहीं-कहीं हल्का कोहरा और धुंध भी छाई रही।

आने वाले दिन का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में घाटियाें में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिन में धूप रही है राहत

शाम को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप राहत दे रही है। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उसके आसपास बने हुए हैं। जिसमें आने वाले दिनों में गिरावट के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- कश्मीर से लद्दाख तक हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, जानें जम्मू में मौसम का ताजा हाल

यह भी पढ़ें- लग्न के मौसम में महंगाई का तड़का, आरा मंडी में अरहर दाल 140 तो हल्दी 300 रुपये किलो पार, बिगड़ा रसोई का बजट

  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।