विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : मानसून पड़ा धीमा, आज कहीं भारी वर्षा के आसार नहीं, पारा बढ़ने की संभावना

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 07:45 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्‍तराखंड में आज यानी मंगलवार को कहीं भी भारी बारिश (Uttarakhand Rains) के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather : आज कहीं भी भारी बारिश (Uttarakhand Rains) के आसार नहीं। फाइल
Uttarakhand Weather : आज कहीं भी भारी बारिश (Uttarakhand Rains) के आसार नहीं। फाइल

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather : मानसून (Monsoon 2022) की वर्षा का दौर उत्‍तराखंड में धीमा पड़ रहा है। आज कहीं भी भारी बारिश (Uttarakhand Rains) के आसार नहीं हैं।

अगले 24 घंटे तक प्रदेशभर में भारी वर्षा से राहत के आसार

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक प्रदेशभर में भारी वर्षा से राहत के आसार हैं। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की या मध्यम वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। मैदानी इलाकों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

वर्षा का दौर फिलहाल धीमा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून (Monsoon 2022) की वर्षा का दौर फिलहाल धीमा पड़ता दिख रहा है। दिन में मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से एक से दो डिग्री बढ़ने की संभावना है।

पांच जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मंगलवार व बुधवार को राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा (Uttarakhand Rains) हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।