विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : प्रदेश में सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना वर्षा, फिलहाल हल्की बारिश के आसार

By Vijay joshiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 01 Oct 2022 07:52 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 09:46 AM (IST)

Uttarakhand Weather प्रदेश में मानसून ने बीते 29 जून को दस्तक दी थी जोकि सामान्य से एक सप्ताह लेट रहा। ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather : फिलहाल हल्की बारिश के आसार। जागरण
Uttarakhand Weather : फिलहाल हल्की बारिश के आसार। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। वर्षा का क्रम भी धीमा पड़ गया है। सितंबर में प्रदेश में सामान्य से डेढ़ गुना अधिक वर्षा हुई। पौड़ी जिले को छोड़ सभी में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। जबकि, अब तक पूरे मानसून सीजन में वर्षा सामान्य रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। छह अक्टूबर के आसपास भारी वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। 10 अक्टूबर तक मानसून उत्तराखंड से विदा हो सकता है।

गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास भूस्खलन होने से अवरुद्ध हाे गया। वहीं यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। शुक्रवार रात को धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ। इसके साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंदरकोट के पास भी भूस्खलन हुआ। दोनों स्थानों पर राजमार्ग शनिवार सुबह 9:30 बजे सुचारू हो पाया।

बीते 29 जून को दस्तक दी थी मानसून ने दस्‍तक

प्रदेश में मानसून ने बीते 29 जून को दस्तक दी थी, जोकि सामान्य से एक सप्ताह लेट रहा। इसके बाद भी जुलाई की शुरुआत से वर्षा का क्रम बेहद सुस्त बना रहा। जुलाई में सामान्य से 40 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। अगस्त में के दूसरे पखवाड़े में मानसून ने रफ्तार पकड़ी और पूरे माह सामान्य वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Weather Update : मानसून अवधि बीती, अब विदाई का इंतजार, मौसम विभाग ने अगले दो दिन जताई ऐसी संभावना 

सितंबर में दर्ज की गई वर्षा

  • जिला, वास्तविक वर्षा, सामान्य वर्षा, अंतर
  • बागेश्वर, 504, 130, 288
  • ऊधमसिंह नगर, 362, 185, 95
  • चमोली, 193, 105, 84
  • देहरादून, 387, 218, 78
  • टिहरी गढ़वाल, 240, 153, 57
  • चंपावत, 344, 231, 49
  • हरिद्वार, 240, 166, 44
  • उत्तरकाशी, 236, 168, 40
  • पिथौरागढ़, 324, 236, 37
  • अल्मोड़ा, 176, 130, 36
  • रुद्रप्रयाग, 245, 208, 18
  • नैनीताल, 299, 262, 14
  • पौड़ी गढ़वाल, 166, 205, -19
  • कुल, 268, 182, 47
  • (नोट: वर्षा मिलीमीटर और अंतर प्रतिशत में है।)

मानसून अभी विदा नहीं हुआ

देहरादून में अतिवृष्टि के कारण मानसून आफत भी बना। इसके बाद सितंबर में रुक-रुककर भारी वर्षा का दौर जारी रहा। खासकर कुमाऊं में भारी वर्षा का दौर रहा। गढ़वाल में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कई दौर हुए। अब सितंबर समाप्त हो चुका है, लेकिन मानसून अभी विदा नहीं हुआ है।