उत्तराखंड में SSR शुरू, लिस्ट में देखें अपना नाम... करेक्शन के लिए 11 दिसंबर तक का टाइम
उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता 11 दिसंबर तक दावे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत मतदाता सूची को सही करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की शुरुआत हो गई है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विभागीय वेबसाइट पर ड्राफ्ट मतदाता सूची अपलोड कर दी है।
मतदाता इस सूची में अपना नाम देखने के साथ ही मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर इस ड्राफ्ट मतदाता सूची को साझा करेंगे।
एसएसआर शुरु
प्रदेश में आगामी चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एसएसआर शुरु किया गया है। इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं की बूथवार मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें मतदाता अपने बूथ की संख्या अंकित करने के पश्चात सारी जानकारी ले सकते हैं।
आयोग की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता 11 दिसंबर तक मतदाता ड्राफ्ट सूची को लेकर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 28 दिसंबर तक सुनवाई की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चार जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
एसएसआर के तहत एक जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा ऐसे नागरिक भी सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। वहीं, मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर संशोधन के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।