विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने दी विकास योजनाओं की सौगात

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:39 AM (IST)

पूर्वी चंपारण में रक्सौल के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की तैयारी है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता को संबोधित करते जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, सांसद डा. संजय जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय

प्रेसवार्ता को संबोधित करते जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, सांसद डा. संजय जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय

HighLights

  1. मंत्री श्रवण कुमार ने रक्सौल में एक विकास योजना का उद्घाटन किया।

  2. तीन नई स्कूल विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

  3. सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, शैक्षणिक माहौल सुधरेगा।

जागरण संवादाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। सीमावर्ती रक्सौल के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। कहीं स्कूल की चहारदीवारी बनेगी तो कहीं विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त क्लास रूम और शौचालय की सुविधा विकसित की जाएगी।

ग्रामीण विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को एक योजना का उद्घाटन किया, जबकि तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। इस मौके पर सांसद डा. संजय जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे। 

एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार गुरुवार की रात भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर रक्सौल पहुंचे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद प्रेस वार्ता कर प्रखंड क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

लक्ष्मीपुर स्कूल की चहारदीवारी का उद्घाटन

मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लक्ष्मीपुर में वीबी जी राम जी योजना के तहत चहारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस निर्माण कार्य पर 8,95,259 रुपये खर्च किए जाएंगे। चहारदीवारी बनने से विद्यालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होगी।

डीह टोला स्कूल में तीन योजनाओं का शिलान्यास

इसके बाद मंत्री ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, डीह टोला में तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण प्रमुख है। इस पर 14,96,998 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 2,15,863 रुपये की लागत से शौचालय निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: एक दीपक मिटा सकता है अकाल मृत्यु का भय, धनतेरस पर क्यों है इसका खास महत्व?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।