विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand का अनोखा Tourist Place, जहां झरने से आती है शेर की दहाड़ जैसी आवाज; Weekend पर लगता है पर्यटकों का जमावड़ा

Published: Sun, 28 Apr 2024 09:21 AM (IST)

Uttarakhand Tourist Place मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही पर्यटकों ने पहाड़ का रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार ...और पढ़ें

Uttarakhand Tourist Place: वीकेंड पर चकराता क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर उमड़े पर्यटक
Uttarakhand Tourist Place: वीकेंड पर चकराता क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर उमड़े पर्यटक

HighLights

  1. शेर की दहाड़ जैसी आवाज निकालने वाले टाइगर फॉल में पर्यटकों ने की खूब मस्ती

संवाद सूत्र, जागरण चकराता: Uttarakhand Tourist Place: सप्ताहंत पर चकराता क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक उमड़ने पर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। टाइगर फॉल में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। इस दौरान अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार रहे।

गर्मी बढ़ते ही पर्यटक कर रहे पहाड़ का रुख

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही पर्यटकों ने पहाड़ का रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार को चकराता व उसके पास स्थित पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सप्ताहंत पर पर्यटक गर्मी से निजात पाने को चकराता का रुख कर रहे हैं।

शनिवार दोपहर चकराता से सटे आसपास के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। देववन, लोखंडी, कोटी कनासर, मुंडाली, मोइला टाप, सनसेट व सनराइज पाइंट चिरमिरी, चुरानी, विराट खाई आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा रहा।

टाइगर फॉल

सबसे अधिक पर्यटक टाइगर फॉल में देखने को मिला। यहां पर्यटकों ने झरने में खूब मस्ती करते नजर आए। इस दौरान यादगार लम्हों को अपने कैमरों में कैद किया। टाइगर फॉल में अधिक पर्यटकों की आमद होने से पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई। जिस कारण पर्यटक अपने वाहनों को रोड पर ही खड़े करने को मजबूर हो गए।

विकसित नहीं की जा रही पर्याप्त पार्किंग

स्थानीय निवासी प्रीतम चौहान, रवि चौहान, अंकित चौहान, गोलू चौहान, नेपाल सिंह, सानिया जोशी, रमेश चौहान, अजीत चौहान आदि का कहना है कि पर्यटकों की अधिक आमद होने से टाइगर फॉल में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की कमी देखने को अक्सर मिलती है। जिस कारण पर्यटक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करने को मजबूर हो गए।

हम पर्यटन विभाग से मांग है कि टाइगर फॉल में बड़ी और नई पार्किंग बनाई जाए। ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो सके। छावनी बाजार चकराता में शनिवार देर शाम हुई वर्ष होने के कारण बाजार में पर्यटक नहीं दिखे। पर्यटक अपने होटल के कमरों में ही रहे। जिस कारण पर्यटक होने के बावजूद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।