विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बंद पड़े 12 सरकारी आईटीआई अगले सत्र से होंगे संचालित, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:41 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने दूरस्थ पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (जीआईटीआई) को अगले शैक्षिक सत्र से संचालित करने का निर्णय लिया है।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदी के कगार पर 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (जीआईटीआई) के दिन बहुरने वाले हैं। सरकार ने तय किया है कि अगले शैक्षिक सत्र से इन आइटीआई को संचालित किया जाएगा।

प्रदेश में पिथौरागढ़ जिले के थल एवं बढ़ावे, पौड़ी जिले के द्वारीखाल एवं पौड़ी (परसुंडाखाल), चमोली जिले के देवाल एवं घाट में जीआइटीआइ संचालित नहीं हो रहे हैं। इसी प्रकार, चंपावत जिले के बाराकोट, हरिद्वार जिले के लालढांग, देहरादून जिले के लाखामंडल, बागेश्वर जिले के गरुड़ गरुड़ में भी यही स्थिति है।

टिहरी जिले के रणाकोट, ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंद जैसी स्थिति में है। कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव सी. रविशंकर ने इस संबंध में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक को पत्र प्रेषित किया है।

पत्र में जीआईटीआई को बंद करने के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों और तथ्यों का परीक्षण करने के उपरांत इन 12 जीआईटीआई को आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध पूर्ण कर आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों के युवाओं को अपने आसपास ही व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद देहरादून में वायु प्रदूषण की धीमी गिरावट जारी, 100 से ऊपर बना है एक्यूआई

यह भी पढ़ें- देहरादून स्कूल छेड़छाड़ मामला: न्याय के लिए भटक रही मां, बयानों से आगे नहीं बढ़ी पुलिस की जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।