विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून स्कूल छेड़छाड़ मामला: न्याय के लिए भटक रही मां, बयानों से आगे नहीं बढ़ी पुलिस की जांच

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:29 AM (IST)

देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस की जांच 18 दिन बाद भी सुस्त है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून के एक निजी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की जांच करीब 18 दिन बाद भी सुस्त नजर आ रही है। न्याय के लिए छात्रा की मां धरने पर बैठने को मजबूर हो गई, लेकिन पुलिस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

पुलिस की जांच अभी तक केवल बयानों तक ही पहुंची है। स्कूल में हंगामे से लेकर छात्रा की मां ने न्याय न मिलने पर स्कूल के गेट पर धरना तक दिया। इसके बाद भी अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

स्कूल में फिजिक्स के शिक्षक पर छात्रा ने अनुचित व्यवहार का आरोप है। पीड़िता छात्रा की मां ने स्कूल प्रबंधक को मामले में पहली शिकायत 15 अक्टूबर को दी थी। इसके बाद छात्रा से अनुचित व्यवहार के आरोप में 23 अक्टूबर को स्कूल में हंगामा हुआ।

4 अक्टूबर को दर्ज हुआ मुकदमा 

मामले के तूल पकड़ने पर स्कूल प्रबंधक ने अगले ही दिन 16 अक्टूबर को आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर डालनवाला थाने में आरोपित शिक्षक, स्कूल के डायरेक्टर और प्रधानाचार्य के खिलाफ 24 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में जांच महिला एसआइ को सौंपी गई है।

कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा की मां दो नवंबर से स्कूल के गेट पर धरने पर भी बैठ गई थी। उनका आरोप था कि पुलिस जांच में लापरवाही कर रही है। इसके बाद भी मामले में पुलिस की जांच तेज नहीं हो सकी है।

पुलिस अभी तक पीड़िता, उसकी माता से लेकर कुछ लोगों के बयान ही दर्ज कर सकी है। बयान के बाद जांच आगे नहीं बढ़ाई गई है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।