विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद देहरादून में वायु प्रदूषण की धीमी गिरावट जारी, 100 से ऊपर बना है एक्यूआई

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:49 AM (IST)

देहरादून में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन अभी भी सामान्य स्तर से काफी अधिक है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। आतिशबाजी के कारण दून की हवा में घुला प्रदूषण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन राहत की यह स्थिति अभी पर्याप्त नहीं है। दीपावली के दो दिन बाद भी देहरादून के दोनों प्रमुख निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 100 से ऊपर बना हुआ है।

उत्तराखंड में थर्ड पार्टी वायु गुणवत्ता निगरानी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नेहरू कालोनी में एक्यूआइ 133 और घंटाघर पर 173 दर्ज किया गया। निगरानी के पहले दिन एक नवंबर की तुलना में दोनों केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर अब भी क्रमशः 40 और 61 अंक अधिक है।

आठ नवंबर को प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ा

दीपावली के दिन आठ नवंबर को प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया था। इस दिन नेहरू कालोनी में एक्यूआइ 237 और घंटाघर पर 272 पहुंच गया था। नौ नवंबर को इसमें गिरावट शुरू हुई और 10 नवंबर तक नेहरू कालोनी में यह घटकर 133 और घंटाघर पर 173 रह गया।

दो दिनों में नेहरू कालोनी में 104 और घंटाघर पर 98 अंकों की कमी आई है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो दोनों केंद्रों पर क्रमशः करीब 44 और 36 प्रतिशत सुधार हुआ है। हालांकि, एक नवंबर को दर्ज स्तर से तुलना करें तो नेहरू कालोनी में प्रदूषण अब भी करीब 43 प्रतिशत और घंटाघर पर 54 प्रतिशत अधिक है।

ऋषिकेश और टिहरी में भी शुरुआती स्तर से अधिक प्रदूषण

देहरादून के अलावा ऋषिकेश और टिहरी में भी दीपावली के बाद प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। ऋषिकेश में आठ नवंबर को एक्यूआइ 128 था, जो 10 नवंबर को घटकर 119 रह गया।

टिहरी में यह 62 से घटकर 52 पर पहुंच गया। निगरानी के पहले दिन ऋषिकेश में एक्यूआइ 103 और टिहरी में 44 दर्ज किया गया था। इस लिहाज से मंगलवार को ऋषिकेश में प्रदूषण 16 अंक और टिहरी में आठ अंक अधिक बना रहा।

वायु गुणवत्ता की स्थिति

  • निगरानी केंद्र - 1 नवंबर - 8 नवंबर - 10 नवंबर - शुरुआती स्तर से अंतर
  • नेहरू कालोनी - 93 - 237 - 133 - 40
  • घंटाघर - 112 - 271 - 173 - 61
  • देहरादून औसत - 103 - 254 - 153 - 50
  • ऋषिकेश - 103 - 128 - 119 - 16
  • टिहरी - 44 - 62 - 52 - 8

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, जहां घुटता था दम, वहां अब राहत; नए इलाकों में बढ़ा प्रदूषण

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से राहत के लिए दिल्ली में नवंबर से जनवरी तक फ्री बस सेवा का सुझाव, सरकार पर पड़ेगा 200 करोड़ भार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।