विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण से राहत के लिए दिल्ली में नवंबर से जनवरी तक फ्री बस सेवा का सुझाव, सरकार पर पड़ेगा 200 करोड़ भार

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:05 AM (IST)

दिल्ली में नवंबर से जनवरी तक प्रदूषण कम करने के लिए मुफ्त बस सेवा का सुझाव दिया गया है, जिस ...और पढ़ें

अब दिल्ली सरकार को ई-बसों की संख्या बढ़ाने और नवंबर से जनवरी तक सबके लिए फ्री बस सेवा करने का सुझाव दिया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

अब दिल्ली सरकार को ई-बसों की संख्या बढ़ाने और नवंबर से जनवरी तक सबके लिए फ्री बस सेवा करने का सुझाव दिया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली में नवंबर-जनवरी तक मुफ्त बस सेवा का सुझाव।

  2. इस योजना पर सरकार को 200 करोड़ का भार।

  3. ई-बसों की संख्या दोगुनी करने की आवश्यकता पर जोर।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का बढ़ता ग्राफ न केवल सरकार बल्कि दिल्लीवासियों के लिए चिंता का कारण बनता है। सड़कों पर बेहिसाब वाहन, उनसे निकलने वाला धुआं और उड़ती धूल स्माॅग के असर को घातक बनाती है। सड़कों पर वाहनों की संख्या सीमित करने के तमाम जतन हो रहे हैं।

फ्री बस सेवा करने का सुझाव दिया

सीमाओं पर बीएस-4 वाहनों को रोका जा रहा है तो वहीं सड़कों की धूल-मिट्टी पर पानी का लगातार छिड़काव हो रहा है। बावजूद इसके निजी वाहनों की संख्या और आधे-अधूरे निर्माण के चलते लगने वाले जाम की समस्या जस की तस है।

अब दिल्ली सरकार को ई-बसों की संख्या बढ़ाने और नवंबर से जनवरी तक सबके लिए फ्री बस सेवा करने का सुझाव दिया गया है। इससे राजस्व पर लगभग 200 करोड़ का भार आने का अनुमान है, जिसकी पूर्ति अन्य मदों से की जा सकती है।

ई-बसों की संख्या लगभग दोगुना करने की जरूरत

वर्तमान में दिल्ली के बस बेड़े में लगभग 6988 ई-बसें हैं, जिनमें 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं। दिल्ली सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक ई-बसों के बेड़े को करीब 14,000 तक ले जाना है।

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के मुताबिक राजधानी में सभी महत्वपूर्ण स्थानों और रिहायशी इलाकों को कवर करने के लिए 14 हजार ई-बसों की आवश्यकता होगी।

ऐसे में ई-बसों की संख्या लगभग दोगुना करने की जरूरत है। सब जगह उपलब्धता और सबके लिए फ्री होने से लोग सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रेरित होंगे।

सीमाओं पर पार्किंग और बसों की हो उपलब्धता

एसोसिएशन ऑफ एनवायरनमेंटल प्रोफेशनल्स (एईपी) के मुताबिक सर्दियों के दौरान हवा की कम गति, तापमान में गिरावट और कम वायुमंडलीय मिश्रण सहित प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियां, प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा देती हैं। संस्था की जनरल सेक्रेटरी डाॅ. शालिनी गुप्ता के मुताबिक दिल्ली के वायु प्रदूषण में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और ट्रैफिक का दबाव अहम भूमिका निभाते हैं।

अस्थायी पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए

ऐसे में नवंबर से जनवरी के दौरान निजी वाहनों की संख्या में कटौती से वाहन उत्सर्जन और अनावश्यक भीड़ को कम करने में मदद मिल सकती है। सबके लिए फ्री बस के साथ ही मेट्रो टिकट में भी इस अवधि में छूट दी जाए।

इसके अलावा हर दिन बड़ी संख्या में निजी वाहन गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पड़ोसी जिलों से दिल्ली में आते हैं। ऐसे में दिल्ली की सीमाओं पर अस्थायी पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जहां से दिल्ली आने के लिए ई-बसों की पर्याप्त उपलब्धता हो।

यह भी पढ़ें- शकरपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीच सड़क अर्टिगा कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- एआर रहमान का गुरुग्राम कॉन्सर्ट हुआ कैंसिल; लौटाए जाएंगे टिकट के रुपये; दिल्ली-NCR की जहरीली हवा का असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।