विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में बीच सड़क अर्टिगा कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:15 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

शकरपुर इलाके में एक सड़क पर सरपट दौड़ रही अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। वीडियो ग्रैब

शकरपुर इलाके में एक सड़क पर सरपट दौड़ रही अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. शकरपुर में चलती अर्टिगा कार में अचानक लगी आग।

  2. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, बड़ा हादसा टला।

  3. अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर इलाके में एक सड़क पर सरपट दौड़ रही अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग की लपटें तेज होने से ठीक पहले ड्राइवर ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

वीडियो में धूं-धूंकर जलती कार को देखकर गाड़ियों की लंबी कतार लगती दिख रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। ड्राइवर के सूझबूझ से कार से बाहर निकलने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर विशेष नियम बनाने की मांग खारिज, दिल्ली HC ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- दिल्ली में EWS मरीजों को मुफ्त इलाज नहीं देना पड़ा भारी, 4 निजी अस्पतालों के लाइसेंस रद; सरकार का बड़ा एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।