एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर विशेष नियम बनाने की मांग खारिज, दिल्ली HC ने क्या कहा?
दिल्ली हाई कोर्ट ने एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से निपटने के लिए विशेष नियम बनाने की मांग वाली याचिका खारिज ...और पढ़ें

HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष नियम बनाने की याचिका खारिज की।
अदालत सरकार को नीतिगत मामले में बाध्य नहीं कर सकती।
याचिकाकर्ता ने इंडिगो कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और गलत बर्ताव से निपटने के लिए विशेष नियम बनाने तथा प्रभावी तंत्र स्थापित करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने कहा कि अदालत सरकार को नियम बनाने या विशेष अनुशासनात्मक कार्रवाई तय करने के लिए बाध्य करने वाला सामान्य निर्देश नहीं दे सकती।
अश्लील, अपमानजनक भाषा में बात करने का आरोप
अदालत ने यह नीतिगत मामला है और दिशानिर्देश बनाना सक्षम अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आता है। अदालत ने उक्त आदेश एक महिला की याचिका पर दिया। महिला ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कि इंडिगो एयरलाइंस की कस्टमर-केयर सेवा से संपर्क करने पर एक एग्जीक्यूटिव ने उसके साथ अश्लील, अपमानजनक और लिंग-आधारित भाषा का इस्तेमाल किया।
कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया
महिला ने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ जवाबदेही और अनुशासनात्मक कार्रवाई की कई बार मांग के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाया गया।
याचिकाकर्ता ने दावा किया कि एयरलाइन से संबंधित कर्मचारी के खिलाफ जवाबदेही तय करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की कई बार मांग करने के बावजूद, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों को दर्ज करने, उनकी जांच करने और उनका समाधान निकालने के लिए एक निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था बनाने की भी मांग की।
एयरलाइन ने पहले ही कर दी थी कार्रवाई
हालांकि, महिला के तर्कों को ठुकराते हुए पीठ ने कहा कि एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों के लिए किसी विशेष व्यवस्था का न होना, अधिकारियों को इस तरह के नियम बनाने का निर्देश देने का आधार नहीं बनता। डीजीसीए ने 20 जुलाई के एक पत्र के जरिए याचिकाकर्ता को सूचित किया कि इस घटना से जुड़ी उनकी शिकायत पर एयरलाइन ने पहले ही आवश्यक सुधारात्मक और निवारक कदम उठाकर कार्रवाई कर दी है।