विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, जहां घुटता था दम, वहां अब राहत; नए इलाकों में बढ़ा प्रदूषण

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:03 AM (IST)

दिल्ली के पारंपरिक प्रदूषण हॉट स्पॉट में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, पर विवेक विहार, सोनिया विहार जैसे नए ...और पढ़ें

दिल्ली के कई इलाकों में हवा पहले से ज्यादा प्रदूषित।

दिल्ली के कई इलाकों में हवा पहले से ज्यादा प्रदूषित।

HighLights

  1. पारंपरिक प्रदूषण हॉट स्पॉट में वायु गुणवत्ता सुधरी है।

  2. विवेक विहार, सोनिया विहार जैसे नए इलाके अधिक प्रदूषित हुए।

  3. जहांगीरपुरी दिल्ली का सबसे प्रदूषित हॉट स्पॉट बना हुआ है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के पारंपरिक प्रदूषण हॉट स्पॉट में वायु गुणवत्ता में सुधार के संकेत मिले हैं, लेकिन नए इलाकों में बढ़ता प्रदूषण चिंता का कारण बन रहा है।

विवेक विहार, सोनिया विहार और आइटीओ जैसे क्षेत्र अब कई पुराने हॉट स्पॉट से अधिक प्रदूषित हो चुके हैं। वहीं, जहांगीरपुरी 163 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पीएम2.5 के साथ अब भी दिल्ली का सबसे प्रदूषित हॉट स्पॉट बना हुआ है।

सीएसई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर से 8 नवंबर के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले दिल्ली के 13 आधिकारिक प्रदूषण हॉट स्पॉट में से 11 में पीएम2.5 का स्तर कम हुआ है।

आनंद विहार में सर्वाधिक 49 प्रतिशत, वजीरपुर में 41 प्रतिशत, अशोक विहार में 40 प्रतिशत और बवाना में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, जहांगीरपुरी में दो प्रतिशत और पंजाबी बाग में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चिंता की बात यह है कि विवेक विहार में पीएम2.5 का स्तर 144, सोनिया विहार में 139, आईटीओ में 137 और दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) क्षेत्र में 135 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। एनआईएच नरेला में यह स्तर 122 और एनएसयूटी जाफरपुर में 111 माइक्रोग्राम रहा।

विवेक विहार में वाहनों का दबाव, यातायात जाम, सड़क की धूल और आसपास की निर्माण गतिविधियां प्रदूषण के संभावित स्रोत हैं।

वहीं, आईटीओ में भारी यातायात और सोनिया विहार में स्थानीय उत्सर्जन के साथ क्षेत्रीय प्रदूषण का असर पड़ सकता है। इन कारणों की पुष्टि के लिए स्रोतवार अध्ययन जरूरी है। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण तेजी से बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- बारिश नहीं तो राहत नहीं: गंभीर प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली में AQI 300 पार, IMD ने वर्षा की संभावना से किया इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।