बारिश नहीं तो राहत नहीं: गंभीर प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली में AQI 300 पार, IMD ने वर्षा की संभावना से किया इनकार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है, जिससे प्रदूषण का स्तर गंभीर बना ...और पढ़ें

दिल्ली में हवा जहरीली ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली का AQI 300 के पार, गंभीर श्रेणी में।
दीवाली के बाद से वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इनकार किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 300 पार कर गया है। वजह साफ है कि दिल्ली में प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रह है।
सरकार की ओर से प्रदूषण पर रोक लगाने की दिशा में कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, यह सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि दीवाली के बाद से लगातार राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है।
जहरीली हवा से लोग बेहाल
इससे पहले, बुधवार को भी एक्यूआई 400 के आंकड़े को पार कर गई थी। इसे भी खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। इस वजह से भी लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हुईं थीं। हवा जहरीली होने की वजह से लोगों को कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
खासकर बच्चे और बुजुर्गों को इस समय काफी समस्याएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में इन लोगों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है, ताकि उन्हें आगे चलकर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
वहीं, दूसरी तरफ एक पहलू यह भी निकलकर सामने आ रहा है कि दीवाली के दिन दिल्ली के लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े थे। जब से ये पटाखे फोड़े गए हैं, तब से वातावरण काफी प्रदूषित हो गया है।
हर इलाके का यही है हाल
साथ ही, अगर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की बात करें, तो बुराड़ी का एक्यआई 355, सोनिया विहार का 293, झिलमिल का 373, मंदिर मार्ग का 225, नॉलेज पार्क का 197 है। इस तरह से हर इलाके में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आलम यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को हो रही है, जो पहले से ही किसी ना किसी प्रकार की बीमारी से जूझ रहे हैं।
वहीं, अगर प्रदूषण के इस कहर के बीच बारिश हो जाए, तो इस बात की संभावना है कि लोगों को थोड़ी बहुत राहत नसीब हो जाए। लेकिन, मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि अभी बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। इस वजह लोगों की टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने दी उम्मीद की किरण
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर और दिल्ली सरकार के शोधकर्ता क्लाउड-सीडिंग (कृत्रिम बारिश) की संभावना पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि, डॉ. महापात्रा ने चेतावनी दी है कि मौजूदा मौसम की स्थिति में शायद ऐसे बादल न मिलें, जो एक सफल क्लाउड-सीडिंग ऑपरेशन के लिए जरूरी होते हैं।
उन्होंने कहा, "आसमान में बादल तो होंगे, यानी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।" लेकिन, उन्होंने बताया कि बादलों की जो परतें बनने की उम्मीद है, वे इसके लिए उपयुक्त नहीं होंगी।
डॉ. महापात्रा ने कहा, "ये मुख्य रूप से मध्यम और ऊंचाई वाले बादल होंगे। ये 'संवहनी' (convective) बादल नहीं हैं। इसलिए, क्लाउड-सीडिंग से मिलने वाला परिणाम (बारिश) कम होगा।"
यह आकलन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि क्लाउड-सीडिंग की सफलता काफी हद तक बादलों की संरचना, उनमें मौजूद नमी और वायुमंडलीय स्थितियों पर निर्भर करती है। अगर उपयुक्त 'संवहनी' बादल न हों, तो बहुत अच्छी तरह से योजना बनाकर किए गए ऑपरेशन से भी केवल सीमित बारिश ही हो पाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।