विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज के लाख बहोसी पक्षी विहार में विदेशी परिंदों का आगमन शुरू, सबसे पहले चीन के 'कूट' ने दी दस्तक

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:15 AM (IST)

कन्नौज के लाख बहोसी पक्षी विहार में विदेशी परिंदों का आगमन शुरू हो गया है, जिसमें सबसे पहले चीन से 'कूट' पक्षी पहुंचा है।

पक्षी विहार में उड़ते हुए पक्षी

पक्षी विहार में उड़ते हुए पक्षी

HighLights

  1. लाख बहोसी पक्षी विहार में विदेशी पक्षियों का आगमन शुरू।

  2. सबसे पहले चीन से 'कूट' पक्षी ने दी है दस्तक।

  3. दिसंबर से जनवरी के बीच सबसे अधिक पक्षी दिखते हैं।

संवाद सहयोगी, कन्नौज। प्राकृतिक सुंदरता देखनी है, तो लाख बहोसी पक्षी विहार पहुंचे। वहां की झील में विदेशी पक्षियों की अटखेलियां दिखाई देने लगीं। चाइना से कूट की दस्तक हो चुकी और अभी साइबेरियन व दक्षिण यूरोप समेत कई देशों के पक्षियों का अभी आगमन होना तय है। पक्षी विहार की झील में 12 हजार से अधिक विदेशी पक्षी आते हैं और 18 हजार के करीब स्वदेशी पक्षियों का सर्दी के मौसम में डेरा रहता है।

इंदरगढ़ में लाख बहोसी पक्षी विहार की स्थापना 1988 में हुई थी। 2007 में इसे राष्ट्रीय नम भूमि संरक्षण कार्यक्रम के 94 स्थानों में चुना गया था। इसका क्षेत्रफल करीब 88 वर्ग किलोमीटर का है। पक्षी विहार में बड़ी झील बहोसी 250 हेक्टेयर व लाख की झील 125 हेक्टेयर में है।

82070155

सर्दी के समय निचली गंग नहर का पानी झील में भर दिया जाता है। इससे लाख और बहोसी की झील दोनों आपस में मिल जाती हैं। यहां पर वन विभाग का एक गेस्ट हाउस, ज्ञान-विज्ञान केंद्र समेत खेल-कूद के उपकरण भी लगे हैं। इस वर्ष पक्षी विहार चाइना का कूट पक्षी दिखाई दिया है।

फिलहाल में कोई दूसरे देश का पक्षी नजर नहीं आया। इसमें अभी साइबेरिया, दक्षिण यूरोप, मध्य यूरोप समेत कई देशों और अलग-अलग प्रांतों से पक्षी आते हैं। इसमें 12 हजार से अधिक विदेशी और करीब 18 हजार स्वदेशी आते हैं। इस समय 10 हजार से अधिक स्वदेशी पक्षियों का आगमन हो चुका है। झील में पर्यटकों के मन को लुभानें लगीं। पक्षियों की अटखेलियां प्राकृतिक सौंदर्यता को भी बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में THAR ने बाइक सवार चार दोस्तों को रौंदा, 3 की मौत; एक गंभीर हालत में कानपुर रेफर

इन पक्षियों का ठहराव

श्वेत उदर जल मुर्गी, जल मुर्गा, स्विफ्ट उल्लू, हूपू, श्याम कंठ स्टोर्क, मैना, बगुला, बुलबुल, श्वेत आइबिस, श्याम आइबिस, पन कौव्वा, किंगफिशर, वार हेडेड गूज, ओपन बिल स्टोर्क, श्वेत कंठ स्टोर्क, स्पून बिल, ब्लैक दोरोंगों, व्हिशलिंग डक, बाब्लेर सारस क्रेन समेत कई प्रजातियां पाई जाती हैं।

चाइना का कूट पक्षी सबसे पहले नजर आया है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे-वैसे विदेशी पक्षियों का आगमन होगा। 15 दिसंबर से 20 जनवरी तक सबसे ज्यादा पक्षी दिखाई देते हैं।- जगदीश नारायण कुशवाहा, वन दारोगा, पक्षी विहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।