विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में डेटा लेक से एकीकृत होंगे आंकड़े, सरकारी कार्यों में बढ़ेगा एआई का उपयोग

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:49 PM (IST)

उत्तराखंड विभिन्न विभागों के आंकड़ों को एकीकृत करने के लिए डेटा लेक विकसित करेगा। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के आंकड़ों को एकीकृत कर उनके बेहतर उपयोग की दिशा में डेटा लेक विकसित किया जाएगा। इससे शासन को नीतिगत और प्रशासनिक निर्णय लेने में मदद मिलेगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं की निगरानी और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल भी बढ़ाया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने और तत्काल टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने गुरुवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

ऐसे में राज्य में भी शासन-प्रशासन के विभिन्न कार्यों में इसके इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश करने की जरूरत है। उन्होंने विभागों की कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के अनुरूप एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

इसके लिए विभागवार संभावनाओं को चिह्नित कर ठोस पहल करने को कहा। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सचिवों के विभागीय निरीक्षणों और क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सामने आने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों और सुझावों को संबंधित विभागों के साथ साझा किया जाए।

निरीक्षणों से मिलने वाले फीडबैक को इलेक्ट्रानिक प्रोजेक्ट मानीटरिंग सिस्टम (ई-पीएमएस) से भी जोड़ा जाएगा। इससे योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन और निर्देशों के अनुपालन की निगरानी में मदद मिलेगी। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय और श्रीधर बाबू अद्दांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी अग्निकांड: सीएम धामी पहुंचे पवाणी गांव, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

यह भी पढ़ें- कैसा रहा सीएम धामी का रिपोर्ट कार्ड? सख्त भू-कानून से यूसीसी तक, भाजपा सरकार ने कानूनों से बदली व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।