उत्तराखंड के तीन ट्रेक रूट बने आकर्षण केंद्र, बने 'ट्रेक आफ द इयर 2025'
उत्तराखंड की वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने तीन ट्रेक रूट - चिनाप घाटी गुलाबी कांठा और बन्कटिया ग्लेशियर को ट्रेक ऑफ़ द इयर घोषित किया है। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ट्रेवल ऑपरेटरों को प्रोत्साहन राशि भी देगी। ये अभियान सितंबर से मार्च तक चलेंगे। अधिक जानकारी के लिए विस्तार से नीचे पढें खबर।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण उत्तराखंड की वादियां सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। शीतकाल में भी पर्यटकों का यहां रुझान तेजी से बढ़ा है।
इसे देखते हुए पर्यटक कुछ नया अनुभव लेकर जाएं, इसी कड़ी में चालू वित्तीय वर्ष के लिए तीन ट्रेक रूट को ''''ट्रेक आफ द इयर'''' घोषित किया गया है। इनमें चिनाप घाटी (चमोली), गुलाबी कांठा (उत्तरकाशी) व बन्कटिया ग्लेशियर (पिथौरागढ़) शामिल हैं।
राज्य में शीतकालीन यात्रा और पर्यटन पर भी सरकार विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग आदि की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया था।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल के अनुसार इसी कड़ी में तीन प्रमुख ट्रेक रूट को इस वर्ष को ''''ट्रेक आफ द इयर'''' घोषित किया गया है। इन ट्रेक रूट पर इस वर्ष सितंबर से अगले वर्ष मार्च तक अभियान संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन अभियान में उत्तराखंड ट्रेवल ट्रेड में पंजीकृत टूर आपरेटर को प्रति ट्रेकर दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।