विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल के सर्च इंजन से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय बाहर

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 07:30 AM (IST)

उत्तराखंड समेत देशभर के 50 हजार छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तक छात्र नहीं पहुंच पा रहे हैं।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड समेत देशभर के 50 हजार छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तक छात्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। करीब एक सप्ताह से इस समस्या को झेल रहे अधिकांश छात्रों को लग रहा है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद हो गई है। हालांकि, वेबसाइट बंद नहीं हुई है। गूगल ने सुरक्षा कारणों से बेवसाइट को सर्च इंजन से बाहर कर दिया है। छात्र सीधे वेब एड्रेस टाइप कर वेबसाइट खोल सकते हैं।

तकनीकी शिक्षा का जिम्मा संभाल रहे राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में शुमार उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का इस तरह काम करना कहीं न कहीं विश्वविद्यालय के आइटी विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहा है।

पढ़ें-सिर्फ एक क्लिक पर 70 भाषाओं में 20 लाख किताबें, जानिए कैसे

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से गूगल ने कुछ सरकारी वेबसाइटों को सर्च इंजन से बाहर कर दिया है। ऐसे में तमाम छात्रों और अन्य लोगों को वेबसाइट तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। विश्वविद्यालय को भी इस मामले में तमाम शिकायतें मिल रही हैं।

पढ़ें: उत्तराखंड के चार शहरों में होगी जेईई मेंस की परीक्षा

विश्वविद्यालय इस मामले में गूगल अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है ताकि समस्या का समाधान हो सके। हालांकि, अभी तक संपर्क नहीं किया जा सका है।

पढ़ें: उत्तराखंड में पीटीए शिक्षकों को दस हजार रुपये मानदेय

इस वक्त सेमेस्टर, बैक और अन्य परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छात्रों को शेड्यूल आदि को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तकनीकी विवि की वेबसाइट का इस तरह गूगल सर्च इंजन से बाहर होना यह भी बताता है कि वेबसाइट के निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। इसी खतरे को देखते हुए गूगल ने इसे इंजन से बाहर किया। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस समस्या से कब निजात मिल पाती है।

पढ़ें: अब शिक्षक को विवेकाधीन अवकाश के लिए लेनी होगी अनुमति

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके गर्ग के मुताबिक गूगल ने सुरक्षा कारणों से कुछ सरकारी संस्थानों की वेबसाइट सर्च इंजन से बाहर की है। ऐसे में शिकायत करने वाले छात्रों को बताया जा रहा है कि वे सीधे विवि के वेब एड्रेस को यूआरएल में टाइप करें। इससे वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए गूगल के साथ भी संपर्क साधा जाएगा ताकि छात्रों को जल्द इस समस्या से निजात मिले।

पढ़ें: झटका: कम हो सकती हैं उत्तराखंड में इंजीनियरिंग की सीटें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।