विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: उत्तराखंड ने बड़ोदरा को सात विकेट से दी मात

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 22 Feb 2019 06:50 PM (IST)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड ने अनुभवी बड़ोदरा को छह गेंद शेष रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। उत्तराखंड के वैभव नाबाद 49 रनों की पारी खेली।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: उत्तराखंड ने बड़ोदरा को सात विकेट से दी मात
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: उत्तराखंड ने बड़ोदरा को सात विकेट से दी मात

देहरादून, जेएनएन। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड ने अनुभवी बड़ोदरा को छह गेंद शेष रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। उत्तराखंड के वैभव नाबाद 49 रनों की पारी खेली।

नई दिल्ली के पालम स्थित एयरफोर्स कॉमप्लेक्स ग्राउंड में शुक्रवार को उत्तराखंड व बड़ोदरा के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। बड़ोदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी बड़ोदरा को उत्तराखंड के सन्नी राणा ने पहला झटका दिया। सलामी बल्लेबाज विष्णु सोलंकी (03) पर पवेलियन लौटे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए केदार देवधर व दीपक हुड्डा ने 52 रनों की साझेदारी बनाई। 10.2 ओवर में टीम के 68 रनों पर दीपक हुड्डा (26) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद यूसुफ पठान व केदार ने पारी को आगे बढ़ाया।

बड़ोदरा ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। केदार देवधर ने 49 गेंदों में (61) रन व यूसुफ पठान ने 32 गेंदों में नाबाद (47) रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए सन्नी राणा ने दो, रजत भाटिय व सन्नी कश्यप ने एक-एक विकेट चटकाया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम की शुरुआत कमजोर रही। कप्तान रजत भाटिया (12) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद करनवीर कौशल भी (25) रनों पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सौरभ रावत (41) व वैभव नाबाद (49) ने टीम को 19 ओवर में सात विकेट से मुकाबले को जीत लिया। विजय शर्मा ने नाबाद (17) रनों की पारी खेली। बड़ोदरा के लिए एसके सिंह व आरटी अरोथी ने एक-एक विकेट चटकाए। 

स्पोटर्स कॉलेज ने अभिमन्यु ऐकेडमी को सात विकेट से हराया

72वीं जिला क्रिकेट लीग में महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज ने अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी को सात विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। स्पोटर्स कॉलेज के जगमोहन नागरकोटि ने 6.5 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। जिला क्रिकेट संघ, देहरादून की ओर से चल रही लीग में शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में अभिमन्यु ऐकेडमी व स्पोटर्स कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया। अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 81 रन बनाए।

टीम के लिए प्रदीप सिंह ने 33 व युवराज गुप्ता ने 13 रन बनाए। स्पोट्र्स कॉलेज के जगमोहन ने चार, अमन नेगी ने तीन व प्रशांत ने दो विकेट चटकाए। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी स्पोटर्स कॉलेज की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया। शुभम पंवार ने 27 व दमन शर्मा ने 25 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के दौरान अफगानी दर्शक बोले, हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद

यह भी पढ़ें: ये छात्र बंद आंखों से शतरंज का घोड़ा दौड़ाकर मनवा रहे अपना लोहा 

यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सर्विसेज को तीन विकेट से हराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।