विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में एससी-एसटी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुफ्त कोचिंग के लिए आय सीमा चार गुना बढ़ी

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:28 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना की पात्रता आय सीमा को चार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दायरा बढ़ने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण विभाग की निश्शुल्क कोचिंग योजना में पात्रता के लिए पारिवारिक वार्षिक आय सीमा चार गुना बढ़ा दी है।

अब आठ लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के एससी-एसटी छात्र-छात्राएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। पहले यह सीमा दो लाख रुपये थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिए गए इस निर्णय के संबंध में सचिव समाज कल्याण विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे पहले योजना का लाभ उन्हीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मिलता था, जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं थी। अब आय सीमा आठ लाख रुपये किए जाने से अधिक विद्यार्थी निश्शुल्क कोचिंग के दायरे में आ सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। आय सीमा बढ़ने से ऐसे परिवारों के विद्यार्थी भी योजना से जुड़ सकेंगे, जो पूर्व निर्धारित आय सीमा के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी का बड़ा ऐलान, राज्य की लखपति दीदियों को मिलेगी 20-20 हजार की प्रोत्साहन राशि

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता बढ़ी, बेस्ट सीएम सर्वे में मिला देश में दूसरा स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।