विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता बढ़ी, बेस्ट सीएम सर्वे में मिला देश में दूसरा स्थान

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:45 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रहे विकास कार्यों व सुशासन और राष्ट्रहित को लेकर लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राष्ट्रीय फलक पर चमक लगातार बढ़ती जा रही है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे में मुख्यमंत्री धामी ने देशभर के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है।

उन्हें 1000 में से 881 अंक मिले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने इसे धामी सरकार के सुशासन, निर्णायक नेतृत्व और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर की मुहर बताया है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त मतांतरण कानून, देश के सबसे कड़े नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे फैसलों से अपनी अलग पहचान बनाई है। धार्मिक पर्यटन, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम हुआ है।

ये सभी कार्य मुख्यमंत्री धामी को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दे रहे हैं। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के सर्वे में 10 प्रमुख मानकों और त्रिस्तरीय प्रक्रिया को आधार बनाया गया था।

इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 897 अंकों के साथ पहले, पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धामी सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और युवाओं, महिलाओं व किसानों के सशक्तीकरण की योजनाएं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- अमित शाह की देहरादून रैली में उमड़ेगी 25 हजार से अधिक की भीड़, भाजपा का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में छठ पूजा के लिए बनेंगे 20 नए घाट, सीएम धामी ने किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।