विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में छठ पूजा के लिए बनेंगे 20 नए घाट, सीएम धामी ने किया एलान

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में दीपावली मेले के दौरान ऊधम सिंह नगर के आठ नगरों सहित देहरादून और ...और पढ़ें

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी।

HighLights

  1. सीएम धामी ने 20 नए छठ घाटों की घोषणा की।

  2. ऊधम सिंह नगर, देहरादून, चंपावत में बनेंगे घाट।

  3. धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया।

जागरण संवाददता, खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित 14वें दीपावली मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए खटीमा समेत ऊधम सिंह नगर के आठ नगरों में 20 नए छठ घाट बनाने का ऐलान किया। साथ ही देहरादून और चंपावत जिले में भी छठ घाटों के निर्माण की घोषणा की।

तराई बीज विकास निगम मैदान में सोमवार की देर शाम आयोजित मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भारत विकास परिषद के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद जैसे संगठन सेवा और के माध्यम से समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा में 20 छठ घाट बनाने की घोषणा की। इसके अलावा देहरादून के प्रेमनगर में टोंस नदी के दाहिने तट, विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट और चंपावत के बनबसा में भी छठ घाट बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है। चारधाम की तर्ज पर मानसखंड के पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है।

हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का कार्य करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडी की स्थापना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस मौके पर परिषद अध्यक्ष दीपक बत्रा, नीरज वर्मा, हरीश शर्मा, हरीश जोशी, विशाल गोयल, हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह खिंडा, सुनील रैदानी सतीश गोयल, अचल शर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरा तराई में आयोजित रामलीला में प्रतिभाग कर लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों का जीर्णोद्धार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में ग्रामीण-सीमावर्ती क्षेत्रों में बनेंगी 528 सड़कें और 19 पुल, पहाड़ों पर आवागमन होगा बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।