विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में ग्रामीण-सीमावर्ती क्षेत्रों में बनेंगी 528 सड़कें और 19 पुल, पहाड़ों पर आवागमन होगा बेहतर

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:11 PM (IST)

उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 528 सड़कें और 19 पुल बनाए जाएंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उत्तराखंड में 528 सड़कें और 19 पुलों का निर्माण।

  2. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावों को मंजूरी।

  3. ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्कता को मजबूत करने के लिए 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कों और 19 पुलों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चतुर्थ चरण के द्वितीय चरण के तहत राज्य सरकार के इन प्रस्तावों को अंतिम मूल्यांकन एवं स्वीकृति के लिए अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री चौहान के अनुसार प्रस्तावों पर 30 सितंबर 2026 को तकनीकी-आर्थिक समिति की बैठक में विचार किया गया। आवश्यक अनुमोदन के बाद इन्हें अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया में आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने ग्रामीण सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताते हुए कहा कि योजना से दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

2026-27 के लिए 333 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि पीएमजीएसवाई के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड के लिए 333 किमी सड़क निर्माण का भौतिक लक्ष्य एवं 420 करोड़ का वित्तीय आवंटन तय किया गया है।

इसके सापेक्ष अब तक 35 किमी सड़क निर्माण, 210 करोड़ के मदररूट सुदृढ़ीकरण व 57 करोड़ का व्यय दर्ज किया गया है। बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत स्वीकृत पांच सड़क कार्यों में से 44 किमी सड़क निर्माण पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में धामी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था को बनाएगी मुद्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।