विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में धामी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था को बनाएगी मुद्दा

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:28 PM (IST)

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में धामी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाने का रोडमैप ...और पढ़ें

उत्तराखंड में भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाएगी कांग्रेस (फोटो- ANI)

उत्तराखंड में भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाएगी कांग्रेस (फोटो- ANI)

HighLights

  1. कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ रणनीति बनाई।

  2. भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था मुख्य चुनावी मुद्दे।

  3. राहुल गांधी, खरगे ने नेताओं को निर्देश दिए।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में पार्टी नेताओं को एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार पर आक्रामक घेरेबंदी करने का रोडमैप दिया है।

उत्तराखंड के शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ बैठक में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने धामी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ उनके परिजनों द्वारा ही उठाए गए भ्रष्टाचार के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि जमीन तक यह बात पहुंचानी ही होगी कि जनता को लूटा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस बैठक की अध्यक्षता करने के बाद धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार के दस वर्षों में प्रदेश की जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को छलने का काम किया है।

उत्तराखंड में पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने के लिए हुई बैठक में भ्रष्टाचार के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की खराबी को अहम चुनावी मुद्दा बनाते हुए इस पर फोकस करने का निर्णय लिया।

मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर सोमवार को बैठक में राहुल गांधी, उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत आदि मौजदू थे।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने आरोपों में घिरे प्रदेश के दो मंत्रियों के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के संसाधनों की लूट हुई और इन मामलों को प्रमुखता से कांग्रेस की चुनावी नैरेटिव का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बाद एक्स पोस्ट में ध्वस्त कानून-व्यवस्था से लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सत्ता का अहंकार और जवाबदेही से लगातार पल्ला झाड़ने की प्रवृत्ति ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब हिसाब मांग रही है और बदलाव चाहती है।

कुमार सैलजा ने 10, राजाजी मार्ग पर हुई इस बैठक के पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड के युवा और महिलाएं "भारी अन्याय का सामना कर रहे हैं।

पेपर लीक होने से लेकर अंकिता भंडारी मामले में न्याय का मजाक उड़ाए जाने का खेल चल रहा है। वेणुगोपाल ने उत्तराखंड के साथ ही मणिपुर में 2027 जनता द्वारा भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को भारी बहुमत देने की उम्मीद जताई।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जमीन के कई घोटाले हुए हैं जिसको लेकर प्रदेश के नेता लोगों के बीच ले जाएंगे और कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और जमीन की लूट हो रही है जिसको हम उजागर करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।