विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से उत्तराखंड सरकार में हलचल, परिवहन मंत्री ने शनिवार को बुलाई आपात बैठक

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:43 PM (IST)

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने के बाद सरकार सक्रिय हो गई है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली के त्योहारी सीजन में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू होने के बाद सरकार सक्रिय हो गई है। निगम प्रबंधन के साथ गुरुवार को हुई वार्ता विफल रहने पर कर्मचारी शुक्रवार सुबह से हड़ताल पर चले गए।

इससे रोडवेज बसों के संचालन पर संकट गहरा गया है। हड़ताल को समाप्त कराने और कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनाने के लिए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने शनिवार को बैठक बुलाई है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (तकनीकी) भूपेश आनंद कुशवाहा की ओर से शुक्रवार शाम जारी पत्र के अनुसार, परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर तीन बजे यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास आर-02 में बैठक होगी।

इसमें रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में कर्मचारी संगठनों के मांगपत्रों से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सभी संगठनों से अधिकतम दो-दो पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि, निगम प्रबंधन से बातचीत बेनतीजा रहने के बाद सरकार के स्तर पर वार्ता की पहल हुई है। शनिवार की बैठक में मांगों पर सहमति बनती है या नहीं, इस पर हड़ताल का भविष्य निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर करते वक्त सावधान! सामने आ सकती है चट्टान, चार महीने में भी नहीं हुआ काम

यह भी पढ़ें- मसूरी को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी, देहरादून से लेकर पहाड़ों तक बनेगा ट्रैफिक मास्टर प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।